Bihar election 2025 mokama seat: मोकामा सीट पर रिजल्ट से पहले JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी

mokama seat election 2025: बिहार चुनाव का परिणाम आने में अभी वक्त है. मोकामा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हो चुका है. इधर दूसरे चरण की 122 सीटों पर वोटिंग से पहले ही JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारियां होने लगी हैं.

ADVERTISEMENT

mokama seat, bihar election 2025, bihar chunav 2025, anant singh, veena singh, mokama seat news
तस्वीर: बिहार तक.
google news

बिहार चुनाव में अभी दूसरे चरण की 11 नवंबर को वोटिंग होनी है. 3 दिन बाद 14 की शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होंगे. इससे पहले ही हॉट विधानसभा सीट मोकामा में हलचल शुरू हो गई है. यहां JDU के प्रत्याशी अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इन तैयारियों को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. लोग कह रहे हैं कि अनंत सिंह में इतना कॉन्फिडेंस लेवल कहां से आता है. ध्यान देने वाली बात है कि बिना टिकट के घोषणा के ही अनंत सिंह ने नामांकन भी दाखिल कर दिया था.