बात नहीं करने और नंबर ब्लॉक करने के बाद बौखलाया एकतरफा प्यार में पागल आशिक, कर दिया बड़ा कांड!

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती पर एसिड अटैक कर दिया बातचीत बंद करने और नंबर ब्लॉक करने से नाराज आरोपी ने देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी घटना.

ADVERTISEMENT

Motihari acid attack
मोतिहारी में सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ कर दिया बड़ा कांड(प्रतीकात्मक तस्वीर)
google news

इंसान जब किसी से प्यार करता है तो उसके लिए दिन क्या और रात क्या, बस उसकी चाहत इतनी ही होती है कि दूसरा भी उससे इतना ही प्यार करें. लेकिन अगर प्यार एकतरफा हो तो कभी-कभी घातक भी हो जाता है और कई बार तो बात जिंदगी-मौत पर भी आ जाती है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती से नाराज होकर उस पर एसिड फेंक दिया है. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं इस एकतरफा प्यार की शुरुआत से लेकर घटना तक की पूरी कहानी.