नीतीश कुमार को पाने के लिए हैवान बनी शिल्पी, बूढ़े दादा को जिंदा जलाया और मासूम का गला रेता, अब खुली पूरी कहानी!

Motihari murder case: मोतिहारी के पूर्वी चंपारण में डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवती ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया और मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी. जानिए पुलिस जांच, आरोपी की साजिश और पूरे घटनाक्रम की इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Motihari murder case
Motihari murder case
google news

पहले प्यार में जीने-मरने की बातें सामने आती थी, जहां प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के साथ रहने के लिए ऐसी कसमें खाते थे. लेकिन आज के वक्त में ये कहानी जरा उलटी हो गई है और प्रेमी-प्रेमिका जीने-मरने के बजाय मारने पर आ गए है. कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आई है, जहां पुलिस ने डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. यहां प्यार में पागल शिल्पी ने अपने प्रेमी नीतीश कुमार को पाने के लिए ना तो रिश्ता देखा ना ही सीमा, बस प्रेमी के साथ रहने के लिए हर वो कदम उठाया जो उसे सही लगा. लेकिन अब मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसके बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते है मामले की पूरी कहानी.