मोतिहारी में प्रेमी को पाने के लिए सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका फिर..., हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने 

Bihar Viral Video: मोतिहारी में प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Bihar Viral Video
Bihar Viral Video
google news

प्यार के लिए आपने जीने-मरने की कसमें खाते तो कई बार देखी होगी, जहां प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के साथ रहने के लिए सारी हदें पार करने के लिए तैयार रहते है. इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. यहां प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर प्यार का भूत इस कदर सवार हो गया कि दोनों ने अपने जान तक को दांव पर लगा दिया. प्रेमी ने करंट से जान देने की धमकी दी तो प्रेमिका सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद उस टावर के पास लोगों का हुजूम उमड़ गया. जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और फिर जाकर मामला शांत हुआ. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.