मोतिहारी के इस वीडियो की क्यों हो रही इतनी तारीफ, VIP कल्चर पर हॉर्न अटैक का तरीका सोशल मीडिया पर हुआ Viral
Bihar News: बिहार के मोतिहारी में वीआईपी मूवमेंट के लिए पुलिस ने रोका ट्रैफिक तो 47 डिग्री धूप में परेशान जनता ने बजाया सामूहिक हॉर्न. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखे विरोध का वीडियो.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
बिहार का मोतिहारी शहर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखे और वायरल वीडियो की वजह से देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर की आम जनता ने बिना कोई हंगामा किए, बिना पत्थरबाजी या नारेबाजी के, सिर्फ अपने वाहनों का हॉर्न बजाकर वीआईपी कल्चर और प्रशासनिक व्यवस्था को ऐसा आईना दिखाया है कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.