मुकेश सहनी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट! यूपी सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या और गुंडागर्दी का आरोप

Mukesh Sahani News: मुकेश सहनी को लखनऊ में पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. शाहजहांपुर और मिर्जापुर दौरे से पहले हुई इस कार्रवाई पर VIP प्रमुख ने यूपी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या, गुंडागर्दी और निषाद समाज की आवाज दबाने का आरोप लगाया. जानिए हाउस अरेस्ट की पूरी वजह, पुलिस का पक्ष और मुकेश सहनी का बयान.

ADVERTISEMENT

Mukesh Sahani News
Mukesh Sahani News
google news

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के कद्दावर नेता मुकेश सहनी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है. शाहजहांपुर और मिर्जापुर के प्रस्तावित दौरे पर निकलने से ठीक पहले पुलिस ने मुकेश सहनी को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद मुकेश सहनी और उनके समर्थकों ने उत्तर प्रदेश की सरकार और प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. वीआईपी प्रमुख ने इस पूरी कार्रवाई को लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ बताया है और दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है.