बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार! बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता से मिले मुकेश सहनी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को घेरा

मुकेश सहनी ने बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर भारी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

मुकेश सहनी
मुकेश सहनी
google news

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान सहनी ने बिहार सरकार, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह 'भगवान भरोसे' चल रही है.