मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का 10,000 रुपए आपके खाते में नहीं आया? तो घबराएं नहीं बस कर लें ये काम

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाले 10,000 रुपए अगर आपके खाते में नहीं आए तो इसमें घबराएं नहीं. जानें इसके पीछे के क्या हो सकते हैं कारण, साथ ही जानिए अगर अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया तो कैसे करें आवेदन.

ADVERTISEMENT

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 10,000 rupees
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
google news

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत राज्य के महिलाओं को अपने पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहले 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसी कड़ी में पहले से निर्धारित तिथि के मुताबिक आज यानी 28 नवंबर को सीएम नीतीश ने 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए है.