मुंगेर में CM के काफिले में फेल हुआ 'सरकारी सिस्टम'! बीच सड़क बंद पड़ी गाड़ी, जवानों को लगाना पड़ा धक्का
मुंगेर में सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी खराब हो गई. पुलिस जवानों को बीच सड़क गाड़ी में धक्का लगाना पड़ा. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

मुंगेर में CM के काफिले में फेल हुआ 'सरकारी सिस्टम'!
बिहार के सीएम और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर दौरे के दौरान एक ऐसी दिलचस्प और हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुख्यमंत्री के वीआईपी काफिले में शामिल एक सरकारी वाहन अचानक बीच सड़क पर ही बंद पड़ गया. आलम यह रहा कि काफिले की रफ्तार बनाए रखने और गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए पुलिस के जवानों को पसीना बहाते हुए जोरदार धक्का लगाना पड़ा.
