'मोटरसाइकिल नहीं मिली तो मार देंगे...' 2 महीने पहले हुई थी शादी अब मिली लाश, मुंगेर की ये कहानी रुला देगी
बिहार के मुंगेर में शादी के महज दो-तीन महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सभी को झकझोर दिया है. पिता का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. मौत की खबर मिलते ही पिता गंगा नदी तैरकर बेटी के ससुराल पहुंचे. पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

मुंगेर में नवविवाहिता की मौत से सनसनी
Munger News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महज 2 से 3 महीने पहले ब्याही गई 19 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद से ही मृतिका के पति समेत ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका की सास को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
