मां तलाशती रही बेटी, उधर श्मशान में जलती रही लाश…मुंगेर में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर रची खौफनाक साजिश
बिहार के मुंगेर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ एक नर्सिंग छात्रा को उसके ही प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर मौत के घाट उतार दिया. दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने श्मशान घाट पर झूठ बोला कि वह उसकी पत्नी है और सबूत मिटाने के लिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.
ADVERTISEMENT

Munger GNM Student Murder
Munger GNM Student Murder: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रेम और भरोसे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. मुंगेर की रहने वाली 25 वर्षीय GNM की छात्रा स्नेहा कुमारी की उसके ही प्रेमी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने सबूट मिटाने के लिए श्मशान घाट में ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई. मामला तब समाने आया जब स्नेहा की मां ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच की तो घटना का खुलासा हुआ. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं विस्तार से...