भतीजी के साथ समलैंगिक संबंध बनाना चाहती थी बुआ, लेकिन..., मुंगेर से सामने आई खौफनाक कहानी
Munger crime news: बिहार के मुंगेर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपनी नाबालिग भतीजी की हत्या का आरोप है. आरोप है कि समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर 16 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. जानिए पूरा मामला, पुलिस की जांच, ग्रामीणों के आरोप और DSP का बयान.
ADVERTISEMENT

मुंगेर में बुआ ने की भतीजी की हत्या
बिहार के मुंगेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है. यहां काजल नाम की एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपनी ही भतीजी की जान इसलिए ले ली क्योंकि उसने काजल के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक काजल को अपनी भतीजी की नामंजूरी पसंद नहीं आई और उसने गला दबाकर वहीं उसकी हत्या कर दी. इस हत्या के इलाके में सनसनी फैल गई है और फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.