मुंगेर में 7 साल पुराने अपहरण केस का सनसनीखेज पर्दाफाश: 1700 किमी दूर हैदराबाद में बुर्के में मिली मौसम, पता चली ये कहानी

बिहार के मुंगेर से 2019 में लापता हुई शादीशुदा महिला मौसम कुमारी को पुलिस ने हैदराबाद से बरामद कर लिया है. महिला अपने प्रेमी मोहम्मद जुबैर के साथ रह रही थी और उसके दो बच्चे भी हैं. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के मुंगेर जिले में सात साल पुराने एक चर्चित 'अपहरण' मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. साल 2019 में श्यामपुर थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से गायब हुई शादीशुदा महिला मौसम कुमारी को पुलिस की एसआईटी (SIT) टीम ने तेलंगाना के हैदराबाद से सकुशल बरामद कर लिया है. जांच में सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और वहां मोहम्मद जुबैर नाम के शख्स के साथ रह रही थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं.