मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल में पैसों के लिए काट दिया मरीज का पैर, फिर 3 लाख के लिए 13 दिन तक मां और पत्नी को किया कैद
Munger Crime News: बिहार के मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में घायल युवक का पैर कथित तौर पर पैसों के लालच में काट दिया गया. आरोप है कि इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए और अतिरिक्त 3 लाख रुपये के लिए मरीज की मां और पत्नी को 13 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. फिलहाल डीएम के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो चुकी है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

पीड़ित टिंकू(तस्वीर- ITG)
इस देश में डॉक्टर को धरती के भगवान के रूप में दर्जा प्राप्त है लेकिन कुछ डॉक्टर चंद पैसों की लालच में इतने हैवान बन जाते हैं कि यह सोचकर ही आप सिहर उठेंगे. दरअसल एक ऐसा ही मामला बिहार के मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके से सामने आया है. यहां तोपखाना बाजार स्थित मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल में एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक का दाहिना पैर काट दिया और चार लाख वसूल लिए. डॉक्टर का इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो दो लाख 90 हजार रुपए की डिमांड कर दी.