रात 1 बजे बिस्तर पर सो रहा था पति...तभी पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर सामने आई चौंकाने वाली वजह
Bihar News: अप्रैल 2025 में धूमधाम से हुआ निकाह महज चार महीने में खूनी विवाद में बदल गया. पति का दावा है कि पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंधों के शक के बाद रिश्ते बिगड़ते चले गए. फिर आधी रात ऐसा हमला हुआ कि पूरा परिवार दहशत में आ गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Bihar Husband Wife Dispute: फैजल खान और इशरत हसन उर्फ सानिया का निकाह अप्रैल 2025 में धूमधाम से हुआ. दोनों की शादी से घर में खुशियाें वाला माहौल था. फैजल अपने भविष्य के लिए योजना बना रहा और एक अच्छी जिंदगी जीने के सपने देख रहा था. शादी के कुछ समय बाद ताे सब कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन फिर एक फोन कॉल ने दोनों के इस रिश्ते की नींव हिला दी. पति को अपने और पत्नी के बीच किसी तीसरे शख्स के आने का शक हुए बस फिर क्या था घर का पूरा माहौल बदल गया. बात झगड़ों, पैसों की मांग और अलग रहने की जिद तक पहुंच गई. फिर एक रात करबी 1 बजे पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला दिया. इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अनन फानन में युवक को लहूलुहान हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.