'साहब भतीजा रखता है बुरी नजर...', डिप्टी सीएम के सामने ये कहते ही फफक पड़ी महिला, तुरंत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने उठाया ये स्टेप

मुंगेर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने डिप्टी सीएम के सामने अपनी पीड़ा रखी. उसने भतीजे पर उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए, मामला सुनते ही डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

Munger news
Munger news
google news

बिहार के मुंगेर में आयोजित 'जन कल्याण संवाद' कार्यक्रम में एक महिला की चीख-पुकारने लगी. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा जनता की समस्याएं सुन रहे थे, तभी बड़ी बाजार मोहल्ले की एक पीड़ित महिला माइक पर आई और अपनी आपबीती सुनाते हुए फफक पड़ी.