BJP विधायक राजू सिंह की जमानत के बाद समर्थकों का बवाल, पुलिस टीम पर हमला, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को जमानत मिलने के बाद समर्थकों के जश्न के दौरान बड़ा बवाल हो गया. पुलिस के अनुसार, आतिशबाजी रोकने पहुंची टीम पर हमला किया गया, पुलिस वाहन पर कथित तौर पर बम फेंका गया, महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट और छेड़खानी की गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हुए.
ADVERTISEMENT

BJP विधायक राजू सिंह की जमानत के बाद समर्थकों का बवाल
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू सिंह को जमानत मिलने के बाद समर्थकों के जश्न के दौरान में बवाल हो गया. पुलिस के मुताबिक, राजेपुर ओपी क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर समर्थक नारेबाजी और आतिशबाजी कर रहे थे. सूचना मिलने पर गश्ती कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आतिशबाजी रोकने को कहा. आरोप है कि इसके बाद समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
