दूल्हा गहरी नींद में सोता रहा... दूल्हन फायदा उठाकर करती रही ये काम, जब सुबह आंख खुली तो पकड़ लिया सिर!

Muzaffarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 16 दिन बाद एक नई नवेली दुल्हन घर में रखे 72 हजार रुपये कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रात के अंधेरे में फरार हो गई. पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरपुर जिले में शादी के 16 दिन बाद फरार हुई दुल्हन
मुजफ्फरपुर जिले में शादी के 16 दिन बाद फरार हुई दुल्हन
google news

Muzaffarpur Luteri Dulhan : अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद नई बहू घर में लक्ष्मी का रूप बनकर कदम रखती है. लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इस कहावत को ही पलट दिया. हुआ यूं कि यहां एक दुल्हन घर में लक्ष्मी बनकर तो आई, लेकिन जाते-जाते घर की असली लक्ष्मी यानी कैश और गहने समेटकर रफूचक्कर हो गई. फिल्मी जैसी लगने वाली ये सच्ची घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.