लव मैरिज का खौफनाक अंत, पिता ने उजाड़ दिया अपनी बेटी का संसार, घर में घुसकर दामाद को गोलियों से भूना
Muzaffarpur Honor Killing: बिहार के मुजफ्फरपुर में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम सामने आया है. बेटी की शादी से नाराज पिता ने घर में घुसकर दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद 8 महीने के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया. जानिए पूरी ऑनर किलिंग की कहानी और पुलिस कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

मुजफ्फरपुर में लव मैरिज का खौफनाक अंत
आए दिन सोशल मीडिया पर लव स्टोरी की अलग-अलग कहानी देखने को मिल ही जाती है. इसी कड़ी में कभी बिहार के जमुई से चाची-भतीजा की प्रेम कहानी, वैशाली में फुफेरे भाई से महिला की प्रेमी कहानी तो कभी 55 की महिला का 30 साल के युवक से शादी की कहानी आपने देखी ही होगी. लेकिन कई बार प्रेम कहानियां सफल नहीं हो पाती. मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जहां लव-मैरिज तो हुआ लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह बात खली नहीं.