बिहार: मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल में भीषण आग, कई मौतें, ICU में जलते मरीजों को छोड़ भागा स्टाफ!

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां प्रसाद अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भीषण आग लग गई. सबसे शर्मनाक बात यह रही कि आग लगते ही डॉक्टर और पूरा स्टाफ मरीजों को जलता हुआ छोड़कर भाग खड़ा हुआ.

ADVERTISEMENT

Muzaffarpur Hospital Fire
Muzaffarpur Hospital Fire
google news

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के प्रसाद अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में तड़के सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक कई मरीजों की जान जाने की खबर है, मौत का आंकड़ा अलग-अलग बताया जा रहा है, लगभग 9 लोगों के मौत की जानकारी अभी तक सामने आ रही है. जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. लेकिन इस पूरे हादसे में सबसे ज्यादा झकझोरने वाली बात अस्पताल प्रशासन की हैवानियत है, जो आग लगते ही मरीजों को भगवान भरोसे छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया.