निशांत कुमार के स्वागत में उमड़ी भीड़ का फायदा उठा गए चोर, JDU नेता के गले से पार की 7 लाख की सोने की चैन

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम में भारी धक्का-मुक्की के बीच जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से 7 लाख रुपये की सोने की चैन गायब हो गई. पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने जेडीयू (JDU) नेता के गले से लाखों रुपये मूल्य की सोने की चैन साफ कर दी. घटना मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी मोड़ की है.