घर में घुसा...गोली मारी...फिर पहुंचा थाने, मुजफ्फरपुर से सामने आई सनकी आशिक की कातिलाना कहानी

Muzaffarpur murder case: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक सनकी प्रेमी ने 15 वर्षीय किशोरी को घर में घुसकर गोली मार दी और फिर खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) भेजा है और आरोपी से पूछताछ जारी है. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Muzaffarpur murder case
मृतका के पिता(तस्वीर- न्यूज तक)
google news

आए दिन प्यार में मरने और मारने की खबरें देखने को मिल ही जा रही है, जहां या तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को मार देता है या फिर प्रेमिका अपनी पत्नी को. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से भी एक खौफनाक कहानी सामने आई है. यहां एक सनकी प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका के घर में घुसा और वहीं उसे गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद घर से 8 किलोमीटर दूर सकरा थाना पहुंचा, जहां उसने अपने मुंह से सारा सच उगल दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों को इस घटना की कोई जानकारी भी नहीं थी और पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें यह बात पता चली. फिलहाल इलाके में सनसनी फैली हुई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.