मुजफ्फरपुर: अपने दोस्त की पत्नी से इश्क करना पड़ा भारी, युवक को उसके फ्रेंड ने दी खौफनाक मौत, कांप उठे गांववाले!

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी. आरोपियों ने मृतक को जहरीली शराब पिलाने के बाद उसे जला दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

muzaffarpur
muzaffarpur
google news

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी. मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव का है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है.