नौकरी का झांसा देकर बेचा!': मुजफ्फरपुर से गायब लड़की 85 दिन बाद भागलपुर से बरामद, मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़

मुजफ्फरपुर की लापता लड़की 85 दिनों बाद भागलपुर से बरामद! नौकरी का झांसा देकर कोलकाता ले जाने और देह व्यापार के गंदे धंधे में धकेलने की साजिश का पर्दाफाश। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में मानव तस्करी (Human Trafficking) करने वाले गिरोह का एक और खौफनाक और दिल दहला देने वाला चेहरा सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई एक लड़की को पुलिस और सामाजिक संगठनों की मुस्तैदी से करीब 85 दिनों के लंबे इंतजार के बाद भागलपुर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.