'पापा अब आपकी एक ही बेटी है...' आखिरी कॉल के बाद मुजफ्फरपुर में विवाहिता हमेशा के लिए हो गई खामोश, सदमे में परिवार

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता ने पिता को भावुक फोन करने के कुछ ही देर बाद बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की वजह जानने में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Bihar News
Bihar News
Google CTA

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां सिकंदरपुर पुल पर पहुंचकर एक विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी की उफनती और तेज धारा में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.