बिहार: 60 साल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 साल की टीचर से नेपाल में रचाई शादी, मामला खुला तो गांव में मचा बवाल

Bihar teacher marriage: मुजफ्फरपुर में उम्र और समुदाय की दीवारें पार कर हुई एक शादी ने सनसनी फैला दी है. नेपाल के जनकपुर में हुई इस शादी के बाद अपहरण और जबरन विवाह के आरोप लगे. वहीं शिक्षिका ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी की बात कही है. अब मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Muzaffarpur principal teacher marriage
Muzaffarpur principal teacher marriage
google news

Muzaffarpur principal teacher marriage: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक 60 साल के प्रिंसिपल और 28 साल की महिला टीचर ने विवाह किया है. दोनों ने ये शादी सरहद पार नेपाल के जनकपुर धाम में की. खास बात ये है कि दाेनों अलग अलग समुदाय से है. हालांकि शादी की तस्वीरें सामने आते ही गांव वाले हैरान रह गए. वही देखते ही देखते ये मामला पुलिस थाने की पहुंच चुका है. एक और जहां लड़की के भाई ने प्रिंसिपल पर उसकी बहन को किडनैप कर जबरन शादी का आरोप लगाया है. वही दूसरी तरफ महिला टीचर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है.