बंद कमरा, फर्श पर जले सिगरेट... मुजफ्फरपुर के 'रेड लाइट एरिया' में डांसर की खौफनाक मौत!

मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान रेड लाइट एरिया में लखनऊ की 22 वर्षीय महिला डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत! कमरे से मिला फ्लाइट मोड पर मोबाइल और जले हुए सिगरेट के टुकड़े. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल नगर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थान (शुक्ला रोड स्थित रेड लाइट एरिया) में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कमरे से 22 वर्षीय महिला डांसर की लाश बरामद हुई. मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी और पिछले करीब 6 सालों से मुजफ्फरपुर में अकेली किराए के मकान में रहकर डांसर के रूप में काम करती थी. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.