मुजफ्फरपुर: 28 की शाइस्ता परवीन ने 60 साल के राकेश साह से शादी के तीसरे दिन ही बच्चे को दिया जन्म, अब नई कहानी आई सामने

Bihar Viral Love Story:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय शाइस्ता परवीन और 60 वर्षीय राकेश साह की शादी के तीन दिन बाद ही बच्चे के जन्म से मामला चर्चा में है. परिजनों ने अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी की बात कही है. जानिए इस पूरे मामले की नई कहानी.

ADVERTISEMENT

Bihar Viral Love Story
Bihar Viral Love Story
google news

सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन आपको तरह-तरह के प्रेम कहानी देखने को मिल ही जाती है, जहां प्रेमी-प्रेमिका एक साथ रहने के लिए कई दहलीज पार कर देते है. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर से भी एक लव-स्टोरी सामने आई थी, जहां 60 साल के युवक ने 28 साल की महिला के साथ शादी रचा ली थी. अब इस लव-स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आया है कि 18 फरवरी को शादी के तीन दिन बाद ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया और साथ ही प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है. वहीं दूसरे ओर महिला के परिजन आरोप लगा रहे है कि महिला का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराई गई है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.