'मेरे प्यारे मम्मी पापा...', RJD से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लालू-राबड़ी को क्या कहा? 

Tej Pratap Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tej Pratap Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की है. उन्होंने अपने माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास."