नालंदा के शीतला मंदिर में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ये बड़ा ऐलान
बिहार के नालंदा जिले में शीतला मंदिर में मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है वहीं प्रशासन की लापरवाही पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Nalanda Bihar Sharif Shitla Mandir Stampede
Nalanda Bihar Sharif Shitla Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले में शीतला देवी मंदिर में मची भगदड़ में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. इस बीच अब इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और इससे वह पूरी तरह मर्माहित हैं. सीएम ने अब मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. इसके साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.