नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, भगदड़ मचने से 8 की मौत और 6 घायल, राहत और बचाव जारी

बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. भारी भीड़ और अफरातफरी में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. पुलिस और ग्रामीण मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.

ADVERTISEMENT

नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़
नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़
google news

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हाे गया. दरअसल, यहां चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के पूजा करने के क्रम में भीड़ में उथल पुथल हुई तो इससे मौके पर भगदड़ मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं घटना में कई लाेग घायल बताए जा रहे है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं अब घटना पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख जताया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है.