नीतीश कुमार ने कर दिखाया, NASA के नाइट वर्ल्ड मैप में जगमगा रहा बिहार, जमकर हो रही तारीफ

नासा द्वारा जारी ग्लोबल नाइट लाइट मैप में बिहार पृथ्वी के सबसे चमकदार हिस्सों में नजर आ रहा है, जिसे नीतीश सरकार के बिजली और बुनियादी ढांचे में सुधार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
google news

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा जारी की गई एक ताजा तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. नासा के 'ग्लोबल नाइट लाइट मैप' में बिहार और उत्तर प्रदेश का इलाका पृथ्वी के सबसे रोशन हिस्सों में से एक बनकर उभरा है. अंतरिक्ष से ली गई इस तस्वीर में बिहार की चमक को देखकर न केवल बिहारवासी गदगद हैं, बल्कि राजनीति के गलियारों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'सुशासन' और विकास मॉडल की जमकर चर्चा हो रही है.