पटना में राष्ट्रीय सम्मेलन: सहभागी शासन और सतत विकास के सफल मॉडल साझा
पटना में जिलों के समग्र विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन सहभागी शासन, पारदर्शिता, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और नवाचार आधारित पहलों पर देशभर के वरिष्ठ प्रशासकों व विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए.
ADVERTISEMENT

जिलों के समग्र विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन पटना में देशभर से आए वरिष्ठ प्रशासकों, नीतिनिर्माताओं और विशेषज्ञों ने सहभागी शासन और सतत् विकास के सफल अनुभव साझा किए. चर्चाओं का फोकस पारदर्शिता बढ़ाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रभावशीलता, समग्र शासन दृष्टिकोण और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन पर रहा. चौथे सत्र की अध्यक्षता भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक श्री एस. एन. त्रिपाठी ने की. उन्होंने योजनाओं की समयबद्ध उपलब्धता के लिए पारदर्शिता और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी सुधारात्मक पहलों की महत्ता पर बल दिया.
