पंक्चर की दुकान और पाकिस्तान के लिए जासूसी! बिहार का 20 साल का नौशाद कैसे बना 'एजेंट'? सामने आई पूरी इनसाइड स्टोरी
Naushad Alam spy case: मुजफ्फरपुर का 20 वर्षीय नौशाद आलम, जो फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान चलाता था, अब पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्त में है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह सेना की गतिविधियों की जानकारी सीमा पार भेजता था. जानिए कैसे एक साधारण युवक बना कथित एजेंट और क्या है पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

Naushad Alam spy case inside story
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों से लेकर आम जनता तक को चौंका दिया है. महज 20 साल का एक युवक, जो हरियाणा के फरीदाबाद में एक मामूली पंक्चर की दुकान चलाता था, अब एक बड़े पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा होने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है. जैसे ही यह खबर सामने आई प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानिए इस मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी.