NEET Paper Leak: पेपर लीक की आशंका के बीच परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा- 'हमारी बरसों की मेहनत हुई बर्बाद'
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों में भारी गुस्सा और मायूसी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले के बाद पटना समेत कई शहरों के छात्रों ने कहा कि उनकी बरसों की मेहनत और सपने बर्बाद हो गए. जानिए छात्रों, कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों ने परीक्षा रद्द होने पर क्या प्रतिक्रिया दी.
ADVERTISEMENT

Coaching Students Reaction on NEET Exam Cancellation
देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है. पेपर लीक की आशंकाओं और धांधली की खबरों के बीच जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया, तो इसका सबसे गहरा असर उन छात्रों पर पड़ा है जो सालों से इस दिन के लिए दिन-रात एक कर रहे थे. बिहार की राजधानी पटना के कोचिंग संस्थानों में इस वक्त मायूसी और गुस्से का माहौल है. छात्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है.