NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, भावुक हुए छात्र; बोले- 'कोचिंग माफियाओं ने बर्बाद कर दिया भविष्य'
NTA Exam Cancelled: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है. पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने परीक्षा कैंसिल कर दी है. पटना समेत कई शहरों के छात्रों ने कोचिंग माफिया और NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. जानिए छात्रों का दर्द, परिवारों की चिंता और विशेषज्ञों ने क्या बड़ी मांग की है.
ADVERTISEMENT

NEET UG 2026 Cancelled
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इसे रद्द कर दिया गया है. कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह कदम उठाया है. इस फैसले के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में भारी आक्रोश और निराशा देखी जा रही है. बिहार की राजधानी पटना में तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि उनकी साल भर की कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया है. विस्तार से जानिए परीक्षा कैंसिल हो जाने के बाद छात्रों का क्या है रिएक्शन.