मॉडल जैसा चेहरा, गजब का कॉन्फिडेंस...शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को लेकर अब आई बड़ी जानकारी

Samastipur Neha Jha Bail News: मॉडल जैसे चेहरे और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आई नेहा झा को शराब तस्करी मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 3 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास H-1 कोच से नेहा झा को 100 बोतल यानी करीब 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. अब उन्हें बेल मिल गई है. जानिए नेहा झा की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Samastipur Neha Jha News
नेहा झा को 25 दिन बाद मिल गई बेल
Google CTA

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्लैक टी-शर्टी वाली लड़की, नेहा झा लगातार सुर्खियों में बनी रही. मॉडल जैसी दिखने वाली और गजब का कॉन्फिडेंस रखने वाली नेहा झा को देखकर यह कहना आसान नहीं था कि वह 75 लीटर शराब के साथ ट्रेन के फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी. लेकिन जैसे ही पुलिस ने तलाशी ली तो उनका पूरा भेद खुल गया और हर कोई हैरान रह गया. फिर 3 सितंबर को ही नेहा झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसी बीच आज यानी 28 सितंबर को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई और एक बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.