'इसलिए नेहा के पास नहीं था ट्रेन का टिकट, वो तो...',शराब तस्करी मामले में नेहा झा के वकील ने बताई नई कहानी!
Samastipur Neha Jha Liquor Case: बिहार के समस्तीपुर में 75 लीटर शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार नेहा झा को 28 सितंबर को कोर्ट से जमानत मिल गई. बेल मिलने के बाद उनके वकील चंदन कुमार सिंह ने मामले को लेकर कई अहम दावे किए हैं. वकील के मुताबिक, शराब की बरामदगी नेहा झा या उनके जीजा ईशान के पास से सीधे नहीं हुई, बल्कि ईशान की सीट के नीचे से शराब मिली थी. जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Neha Jha Case Update
बिहार के समस्तीपुर से सामने आया शराब तस्करी का मामला एक बार फिर चर्चा में है. 75 लीटर शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार नेहा झा के मामले में आज सुनवाई हुई और फिर 25 दिनों के बाद अब उन्हें बेल मिल गई है. नेहा झा को बेल मिलने के बाद उनके वकील चंदन कुमार सिंह ने बिहार तक से खास बातचीत की और पूरी कहानी बताई. इस दौरान उन्होंने नेहा के जीजा ईशान को लेकर भी जानकारी दी. बातचीत के दौरान चंदन सिंह ने इस मामले में एक बड़ी जानकारी दी, जिससे की पूरी कहानी ही पलट सकती है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
