मॉडल जैसी लुक वाली नेहा झा के मामले में बड़ा अपडेट, रेल एसपी ने बताई ये अहम बात!
Neha Jha Samastipur Update: 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने जांच के लिए SIT का गठन किया है, जिसकी अगुवाई समस्तीपुर रेल डीएसपी करेंगे. SIT नेहा झा और ईशान के मोबाइल फोन की जांच के साथ शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश करेगी. जानिए मामले में अब तक क्या सामने आया.
ADVERTISEMENT

Neha Jha Samastipur News Update
मॉडल जैसी दिखने वाली और गजब के कॉन्फिडेंस से बात करने वाली नेहा झा की जब पुलिस से पहली बार बहस हुई थी, तो नहीं लगा था कि मामला इतना संगीन और गहरा होगा. लेकिन जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे नेहा झा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. अब शराब तस्करी के आरोप में पकड़ी गई नेहा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT टीम का गठन किया है. अब SIT के हाथों में नेहा झा का मामला आने के बाद कई एंगल से जांच होगी और पूरे नेटवर्क के पता लगाने की कोशिश करेगी. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
