AC फर्स्ट क्लास में ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल और 75 लीटर शराब...पुलिस को एटीट्यूड दिखाने वाली नेहा की फैमिली क्राइम कुंडली पता चली
Neha Jha Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर AC फर्स्ट क्लास के कूपे से 75 लीटर शराब बरामद होने के बाद नेहा झा और उसके जीजा ईशान को हिरासत में लिया गया. जांच में नेहा के परिवार का कथित शराब तस्करी कनेक्शन भी सामने आया है. पुलिस के मुताबिक उसके पिता और बहन पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं. जानिए काली टी-शर्ट वाली नेहा झा की पूरी कुंडली.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक काली टी-शर्ट वाली लड़की काफी चर्चा में है. मॉडल जैसे चेहरा और एकदम गजब का एटीट्यूड(Attitude) में दिखने वाली इस लड़की की कहानी काफी गहरी है. जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही इस केस के परत दर परत खुल रहें है और नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस के पूछताछ में खुलासा हुआ है कि काली टी-शर्ट वाली महिला नेहा झा के साथ जो शख्स मौजूद था वह कोई और नहीं बल्कि उसका सगा जीजा निकला, जिसका नाम ईशान है. साथ ही पूछताछ के दौरान महिला के परिवार का भी शराब तस्करी कनेक्शन सामने आया है. खास बात यह है कि इस मामले में एक 25 साल के संयोग की भी कहानी निकलकर सामने आई है. इन खुलासों के बाद अब पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो जाए और वह इस पूरे मामले की तह तक जांच कर रही है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के साथ-साथ नेहा झा की पूरी कुंडली.
