एक्ट्रेस नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त, बेटिंग एप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई
Betting App Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े 1xBet मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इस कार्रवाई में युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद और मिमी चक्रवर्ती समेत कई नामी हस्तियों की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं.
ADVERTISEMENT

नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ी की संपत्ति जब्त
ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED(Enforcement Directorate) ने आज यानी शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 1xBet केस में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की है जिसमें बिहार की रहने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा का भी नाम हैं. नेहा के अलावा युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा की प्रॉपर्टी भी अटैच की गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि किसकी कितनी संपत्ति हुई अटैच और आखिर क्या है यह पूरा मामला.