Operation Sindoor पर आया नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन, जानें इसबार ऐसा क्या लिख दिया

Neha Singh Rathore Reaction on Operation Sindoor: नेहा सिंह राठौर का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर नेहा ने 'जय हिंद' और 'एक चुटकी सिंदूर' वाली पोस्ट की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नेहा सिंह राठौर(फाइल फोटो)
Google CTA

Neha Singh Rathore Reaction on Operation Sindoor: भारत सरकार ने पहलगाम हमले(Pahalgam Terror Attack) का जबरदस्त बदला लिया है. आतंकवादियों पर कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने मिलकर पूरे पाकिस्तान में हाहाकर मचा दिया है. भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर"(Operation Sindoor) के तहत आतंकवादियों के 9 लॉन्च पैड्स पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक किया. इस ऑपरेशन में पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में नेहा सिंह राठौर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. आपको पहले ही बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले पर कई तरह के कमेंट्स किए है जिससे की उनपर कार्रवाई भी चल रही है.