नेपाल में तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक और कोसी नदियों में उफान की आशंका
नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. गंडक और कोसी नदियों में पानी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
ADVERTISEMENT

पड़ोसी देश नेपाल में तिब्बत सीमा के पास हुए भीषण लैंडस्लाइड और संदिग्ध ग्लेशियर झील फटने के बाद आई भयंकर अचानक आई बाढ़ का असर अब भारत के सीमावर्ती राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है. नेपाल की भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के उफान के बाद गंडक और कोसी नदी प्रणाली में पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते बिहार और यूपी के दर्जनों जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
