नेपाल में तबाही के बीच बिहार में जारी हुआ नया अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की ये बड़ी अपील!
Bihar Fish Alert: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के पानी के साथ असामान्य और अज्ञात मछलियां पहुंच रही हैं. वाल्मीकिनगर से धनहा के गौतम बुद्ध सेतु तक बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने दूषित पानी के संपर्क में आई इन मछलियों को बिना पहचान के खाने से बचने और संदिग्ध मछली मिलने पर मत्स्य विभाग से जानकारी लेने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

Bihar Fish Alert
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने गजब की तबाही मचाई हुई है. इस तबाही के कारण बिहार से सटे कई राज्यों में अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी गई थी. इसी बीच पश्चिम चंपारण प्रशासन काफी सतर्क हो गया है और नया अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, गंडक नदी के पानी के तेज बहाव के साथ कुछ असामन्य और अज्ञात मछलियां राज्य के सीमावर्ती इलाकों में पहुंच रही हैं. प्रशासन ने लोगों से इन मछलियों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है.
