स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा, दो गाड़ियां आपस में टकराईं...बाल-बाल बचे JDU नेता

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में जमुई में हादसा हो गया. काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. राहत की बात है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के बाद काफिला झाझा के लिए रवाना हो गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह हादसा जमुई जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के पास हुआ. हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हलचल जरूर मची, लेकिन स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और काफिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया.