निशांत कुमार को सम्राट सरकार में मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य के साथ देखेंगे ये भी
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने विकास कार्यों की निगरानी के लिए सभी मंत्रियों को जिला प्रभारी नियुक्त किया है, जिसके तहत स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली की जिम्मेदारी मिली है.
ADVERTISEMENT

Nishant Kumar politics
Bihar Cabinet Minister District In-Charge List: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के बीच जिलों का बंटवारा कर दिया है, जिसके तहत उन्हें जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वैशाली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.