नालंदा में निशांत का जलवा! महिलाओं ने घेरकर बोला- 'शादी कर लीजिए', फिर सीएम नीतीश के बेटे ने शर्माते हुए दिया ये जवाब
Nishant Kumar Viral Video: निशांत कुमार जब अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे तो वहां का माहौल दिलचस्प हो गया. गांव की महिलाओं ने उन्हें घेरकर शादी करने की सलाह दे दी, जिस पर निशांत शर्मा गए और मुस्कुराते हुए जवाब देकर आगे बढ़ गए. वहीं जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत लगातार एक्टिव दिख रहे है.
ADVERTISEMENT

Nishant Kumar Viral Video
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू (JDU) के नए सदस्य निशांत कुमार इन दिनों सियासत के मैदान में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं. जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान निशांत से वहां मौजूद महिलाओं ने शादी करने की बात कही, जिसके बाद वह मुस्कुराते हुए लोगों से हालचाल पूछ आगे बढ़ गए. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है.