निशु आजाद के पिता का वीडियो वायरल, स्वतंत्र भारद्वाज को दे रहे खुली चुनौती, पढ़ें पूरा मामला !
निशु आजाद के पिता संजय आजाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह दावा करते नजर आ रहे हैं कि अगर दिल्ली पुलिस कुछ देर और नहीं आती तो स्वतंत्र भारद्वाज की हालत खराब हो जाती. उन्होंने स्वतंत्र की पिटाई की तस्वीर भी शेयर की है. वीडियो में निशु आजाद भी नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj And Sanjay Kumar
23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का मामला अब बड़े तूफान में बदल चुका है. इस पूरे बवाल के केंद्र में हैं निशु आजाद, उनके पिता संजय आजाद और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज. स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल पॉडकास्ट सामने आते ही बवाल मच गया है. इस पॉडकास्ट में स्वतंत्र ने निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का दावा करता है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई विपक्षी दल लगातार स्वतंत्र पर सख्त कानूनी एक्शन की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस बीच निशु आजाद के पिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि अगर दिल्ली पुलिस कुछ देर और न आती तो वह स्वतंत्र भारद्वाज की हालत खराब कर देते.
