'संसद में नीट और युवाओं के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे राहुल गांधी', नितिन नबीन का विपक्ष पर बड़ा हमला
नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बीजेपी नेता नितिन नबीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.
ADVERTISEMENT

छात्रों के प्रदर्शन पर नितिन नबीन ने विपक्ष को घेरा.
नीट (NEET) परीक्षा विवाद और छात्रों के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है और संसद के पटल पर हर विषय पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
