Nitin Nabin News: राज्यसभा जाने से पहले छलका नितिन नवीन का दर्द, अपनी मां को याद कर हुए भावुक
बीजेपी नेता नितिन नवीन ने राज्यसभा जाने और विधानसभा से इस्तीफा देने से पहले अपनी दिवंगत मां को याद कर एक भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने मां को दुनिया की सबसे कीमती चीज बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया.
ADVERTISEMENT

नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन जल्द ही राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. लेकिन इस बड़े सियासी मुकाम पर पहुंचने से ठीक पहले नितिन नवीन का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा. उन्होंने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसने उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें नम कर दी हैं.